झारखंड का सबसे लंबा पुल कहां है?
- झारखंड के दुमका जिले में मयूराक्षी नदी पर बना झारखंड का सबसे लंबा पुल हो गया है. इस पुल की लंबाई 2340 मीटर है जबकि पहुंच पथ के साथ इसकी लंबाई 2800 मी हो जाती है. इस पुल की चौड़ाई 16 मीटर है, हालांकि बीच में 7 स्पेन के बीच पुल को 30 मीटर चौड़ा किया गया है. जो सेल्फी पॉइंट से लेकर पार्किंग zone आने वाले समय में बन जाएगा .जब इस क्षेत्र में मसानजोर डैम बनाया गया था, तो कई ऐसे गांव और शहर दुमका से कट गए थे अब इस पुल के बनने के बाद उन लोगों को काफी लाभ होगा. इस पुल से मकरामपुर से दुमका जिला की मुख्यालय की दूरी मात्र 15 किलोमीटर ही रह जाएगी .इस स्टेट हाईवे अथॉरिटी आफ झारखंड ने बनाया है .12 फरवरी 2018 को पुल का निर्माण शुरू हुआ था. वर्ष 2023 में यह बनकर तैयार हुआ. Bridge को बनाने में 198 करोड़ 11 लाख रुपए खर्च आया है.
झारखंड का दूसरा सबसे लंबा पुल किस जिले में है?
यह जपला, गढ़वा जिले में स्थित है. यह लगभग 1500 किलोमीटर है.