झारखंड / कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रघुवर के खिलाफ गौरव वल्लभ को उतारा, रामगढ़ से ममता देवी को टिकट

Share The News

जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा उम्मीदवार व मुख्यमंत्री रघुवर दास लगातार पांच साल से जीत दर्ज कराते आ रहे हैंगौरव एक्सएलआरआई के प्रोफेसर और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं, उनकी योग्यता पर पार्टी ने दिया दायित्व

Dainik Bhaskar

Nov 17, 2019, 03:48 AM IST

रांची. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार देर रात दो उम्मीदवारों की सूची जारी की। जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा उम्मीदवार व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ कांग्रेस ने प्रोफेसर गौरव वल्लभ को उतारा है।रामगढ़ से ममता देवी को प्रत्याशी बनाया है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री रघुबर दास लगातार पांच बार जीत चुके हैं।

प्रोफेसर गौरव वल्लभ एक्सएलआरआई के प्रोफेसर हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी। झारखंड के कई सीनियर नेताओं ने गौरव को प्रत्याशी बनाने की मांग केंद्रीय नेतृत्व से की थी। गौरव जोधपुर के पीपाड़ गांव के रहने वाले हैं। उनकी स्कूली एजुकेशन पाली जिले से पूरी हुई है। वह लंबे समय से कांग्रेस के प्रवक्ता के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।

 
गौरव वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा से एक टीवी चैनल पर पूछ लिया था की ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं और संबित तत्काल इसका जवाब नहीं दे सके थे। कांग्रेस ने गौरव बल्लभ की योग्यता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *