झारखंड अस्सिटेंट पब्लिक prosecutor के 134 post

Share The News

Vinay सिंह Jharkhand aaj tak

अस्सिटेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 134 रेगुलर पदों के लिए शुरू हो गया है आवेदन. झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से अस्सिटेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर APP पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है .उम्मीदवार 24 जून से ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं. आवेदन जमा करने के अंतिम तिथि 15 जुलाई है .आयोग के वेबसाइट jpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को देखा जा सकता है. परीक्षा शुल्क भुगतान करने के अंतिम तिथि 16 जुलाई को शाम 5:00 बजे तक है. अभ्यर्थी के पास एडवोकेट के रूप में कोर्ट में प्रेक्टिस करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से law में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के पास राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थाओं से कंप्यूटर ऑपरेशन का सर्टिफिकेट होना चाहिए. ओबीसी कैटेगरी के लिए परीक्षा शुल्क ₹600 है .एससी-एसटी के लिए परीक्षा शुल्क 150 रुपया है .इसके लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखा गया है. आयु की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी .ओबीसी के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष है. जबकि ओबीसी महिला के लिए 38 वर्ष रखा गया है. एससी-एसटी पुरुष व महिला के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है. अस्सिटेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पद के लिए दो पेपर की परीक्षा आयोजित की जाएगी. दोनों पेपर की परीक्षा दो-दो घंटे की होगी प्रथम पेपर सामान अध्ययन से 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे .वहीं सेकंड पेपर में विधि विषय से कुल 200 अंक के सवाल पूछे जाएंगे .सभी सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे कुल पद का 13 गुना अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *