जेपीएससी के वरीय सदस्य डॉ चट्टोराज के शैक्षणिक प्रमाण पत्र में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है । बता दें कि चट्टोराज के मैट्रिक प्रमाण पत्र में एवं इंटर के प्रमाण पत्र में एक ही तिथि दी गई है एवं मैट्रिक की जो सर्टिफिकेट दी है उसमें सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर पास हुए है।

दोनों तिथि एक ही होने के कारण संदेह व्यक्त की गई एवं उस पर जांच की करने की आदेश दी गई है, परंतु डॉक्टर चट्टोराज ने इस बात को खारिज करते हुए कहा कि यह बात सही है कि उन्होंने मैट्रिक के परीक्षा सप्लीमेंट्री दी थी परंतु एक ही तिथि होने की बात पर उन्होंने कहा कि यह बात बिल्कुल गलत है कुछ लोग मुझसे गलत काम करवाना चाह रहे थे मैंने वह काम नहीं किया इस वजह से वे लोग मुझे फंसाना चाहते हैं।