झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) पॉलिटेक्निक संस्थानों के लिए कुल 13 पदों पर प्राचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ की गई है।जिसमें एक पद एससी , 3 एसटी के लिए ,7 पद अनारक्षित , 1 बीसी वन एवं 1 पद बीसी 2 के लिए है। शैक्षणिक प्राप्तांक के अनुसार पॉइंट निर्धारित किए गए हैं जिसके अनुसार यह नियुक्ति की जाएगी।

आयोग ने मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए समय दिया है जिससे इ अभ्यर्थी वेबसाइट अपना नाम एवं रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर इसकी जांच कर सकते हैं अगर इसमें कोई गलती पाई जाती है तो वेबसाइट पर जाकर प्रूफ के साथ अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं .मार्क्स वेरिफिकेशन के बाद इनका साक्षात्कार लिया जाएगा।