जेपीएससी ने जारी किया झारखंड कृषि सेवा वर्ग का रुका हुआ परीक्षा फल
Nitusingh abtaknews.live
झारखंड कृषि सेवा वर्ग 2 मूल कोटि के सहायक कृषि निदेशक एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष के पद पर सीधी नियुक्ति परीक्षा विज्ञापन संख्या 3 /2015 के संबंध में झारखंड लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को साक्षात्कार में बुलाया गया था .साक्षात्कार के उपरांत सफल अभ्यर्थी का अंतिम परीक्षा फल 20 दिसंबर को प्रकाशित किया गया था. जिसमें जनरल कोटि का एक रिक्त पद के विरुद्ध परीक्षा फल तकनीकी कारणों से रोक कर रखा गया था .उस एक पद का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया गया है
परीक्षा फल का प्रकाशन www.jpsc.gov.in पर दिया गया है