झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 2020-21 के परीक्षा कैलेंडर को संशोधित कर जारी किया है जिसके अनुसार सिविल सेवा (बैकलॉग) 2017 के तहत 10 पदों पर होने वाले नियुक्ति की प्रारंभिक परीक्षा 14 मार्च 2021 को होगी इसके साथ ही नगर विकास विभाग ने 77 असिस्टेंट टाउन प्लानर की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू 15 से 18 दिसंबर 2020 को होगी। जबकि कृषि व पशुपालन विभाग में 137 पदों पर सब डिविजनल एग्रीकल्चर के लिए लिखित परीक्षा 27 से 30 दिसंबर 2020 तक होगी।
पथ निर्माण विभाग, जल संसाधन के जल विभाग में 637 पदों पर असिस्टेंट इंजीनियर की नियुक्ति के मुख्य परीक्षा 2021 जनवरी 16 से 18 के बीच ली जाएगी एवं माइन्स एंड जियोलॉजी विभाग में पांच साइंटिफिक अफसर की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू 22 जनवरी 2021 को होगी।