Nitusingh abtaknews.live
परीक्षा में टिप्स देने के लिए 25 लख रुपए मांगे गए थे. हाल में ही कुछ दिन पूर्व कुछ लोगों को पकड़ा गया था जिसके पास से चेक निकले थे. अब पुलिस ने पूरी वस्तु स्थिति को बता दिया और यह कहा है कि इंटरनेट बंद होने से आंसर बताना मुश्किल था इसलिए इसे बाद में किया जाएगा .आप लोगों को अपना ओएमआर शीट को खाली ही रखना है .कई लोगों का इसमें नाम भी आया है जिसमें की खबर के मुताबिक मुख्य थिंकर रणधीर कुमार सिंह है जो पूरी स्थिति पर नजर रख रहा था और रामगढ़ के पास स्टार होटल में रुका हुआ था. प्रश्न पत्र leak मामले में झारखंड की पुलिस बिहार की पुलिस से बातचीत कर रही हैऔर यह बता रही है कि रणधीर कुमार सिंह के अलावा रिंकू और छोटू कुमार से भी बातचीत की जाएगी .खबर के मुताबिक कई कैंडिडेट का एडमिट कार्ड भी मिला है और उसके मोबाइल में कई लड़कों के नाम भी मिले हैं .इस सभी नाम को देखने के बाद ऐसा लगता है कि यहां पर कुछ ना कुछ गड़बड़ हो रहा था. फिलहाल इन सभी लोगों से पुलिस पूछताछ करने की प्लानिंग कर रही है और वह पुलिस कर लेगी .खबर यह है कि मैट्रिक से लेकर स्नातक तक का सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट भी इन लोगों के द्वारा जमा कर लिया गया था ताकि परीक्षा पास करने के बाद बिना रकम उनकी नौकरी नहीं हो पाए.