जेईई एडवांस में इंटर में 75% अंक अनिवार्य नहीं

Share The News

जेईई एडवांस में इंटर में 75% अंक अनिवार्य नहीं
जेईईमेन राष्ट्रीय स्तर की एक प्रवेश परीक्षा है जिसमें पास होने के बाद विद्यार्थियों को अच्छे कॉलेजों में दाखिला मिलता है।जेईई मेंस के चौथे चरण की प्रक्रिया आज से 2 सितंबर तक चलनी है। परीक्षा होते ही तुरंत आंसर की जारी कर दिया जाएगा इससे संबंधित होने वाली त्रुटियों की जांच के लिए अभ्यर्थी को 5 सितंबर तक का मौका भी दिया जाएगा। देशभर में इंजीनियरिंग कॉलेजों नामांकन के लिए जेईईमेन अपने आखिरी चरण में है। 10 सितंबर को इसका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। पहले जेईईमेन में परीक्षार्थियों के लिए इंटर की परीक्षा में न्यूनतम 75% या उससे अधिक अंक होना जरूरी होता था परंतु इस बार से इस प्रावधान को समाप्त कर के विद्यार्थियों के हित में फैसला सुनाया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने के बाद विद्यार्थियों को टॉप आईआईटी कॉलेजों में नामांकन में मिलता है। एक विद्यार्थी को इस परीक्षा में बैठने के लिए तीन बार अवसर मिलता है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *