जहां चाह वहां राह ..
इस वाक्य को सच में पूरा कर दिखाया है रांची के ‘बीकॉम चाय’ वाले ने। यह तस्वीर है राजधानी रांची के कोकर बाजार की जहां रांची से बीकॉम पास स्टूडेंट ने अपनी चाय की दुकान खोल रखी है।और उस दुकान का नाम उसने बीकॉम चाय वाला रखा है। यहां से गुजरने वाले हर लोग एक बार इस के स्टॉल पर रुककर इसके चाय का मजा जरूर लेते हैं और कहते हैं ,वाह ! क्या चाय पिलाया है। यह हर उन युवाओं के लिए एक प्रेरणा है जो यह सोचते हैं की डिग्री तो है, पर नौकरी नहीं। इसका कहना है कि हमें सेल्फ एंप्लॉयमेंट खुद जनरेट करना चाहिए। इसका बचपन से ही सपना रहा है एक सफल बिजनेसमैन बनने का और इसने इसकी शुरुआत चाय के स्टॉल से की है। इसका यह भी मानना है कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। हमें कोई भी काम पूरी मेहनत और लगन से करनी चाहिए। समाज क्या कहेगा? लोग क्या कहेंगे? यह सोच कर अपना आज खराब ना करें क्योंकि जहां चाह है, वहां राह है। 🙏