जमशेदपुर में साइबर ठगी का मामला आया सामने

Share The News

साइबर अपराध पर नकेल कसने के बाद अब साइबर फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं बता दें कि यह मामला जमशेदपुर से जुड़ा हुआ है। जिसमें जांच के बाद पुलिस को पता चला हैं कि अपराधी फर्जी शॉपिंग वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। जिसमें वे लोग ब्रांडेड चश्मा, लैपटॉप, मोबाइल इत्यादि के नाम पर लोगों से पैसे ठग रहे हैं,लोग ऑनलाइन सस्ते सामान को देखकर बुकिंग करते है और वे लोग पैसे लेकर उन्हें नकली सामान डिलीवर करते थे ।


बता दें कि उन्होंने बताया है कि इसके लिए उन्होंने गूगल को ₹5.5 लाख दिए थे जिसके कारण ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सर्च करने पर इनका वेबसाइट खुल जाता था, खुलासे में यह पता चला है कि यह अपराधी विभिन्न बैंकों में अपना खाता खुलवाए हुए हैं और उनके द्वारा ही वे रुपए की ठगी करते थे साथ ही अब तक की जांच में पुलिस ने मानगों थाना क्षेत्र स्थित पोद्दार के घर से 13 लाख रुपए समेत कई चेक बुक एवं पासबुक बरामद किया है पुलिस अभी भी इसका जांच कर रही है।

बता दे कि अब तक इस मामले में केवल 3 लोगों की ही गिरफ्तारी हो पाई है जिसमें आरोपी राहुल कुमार केसरी, राकेश महतो व धीरज शर्मा बाकी की तलाश जारी है, पुलिस अभी भी इसकी जांच पड़ताल कर रही है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *