जमशेदपुर प्रखंड में आज (29/12/2019) दोपहर 1:30 बजे से बैठक BRC साकची आम बागान में शूरू हुई, इस प्रखंड स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कोल्हान उपाध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा कर रहे थे।

जिसमें मुख्य रूप निम्न बिंदुओं पर चर्चा एवं निर्णय लिए जाएंगे- 1◆ जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी विधानसभा के दोनों नवनिर्वाचित विधायकों ने 2 तारीख को मिलने का समय दिया है जिसमें सभी पारा शिक्षक जीत की बधाई देने पहुंचेंगे।
2◆ प्रदेश कमेटी हेतु सुझाव देते हुए पारा शिक्षकों ने “एक मांग वेतनमान” का नारा फिर से दोहराया।

3◆ अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों के सेवा समाप्ति के आदेश को स्थगित करने के लिए सभी ने नए सरकार को बधाई दी,
4◆ नई सरकार के शपथ ग्रहण के पश्चात सभी पारा शिक्षकों ने खुशी मनाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और अपनी मांगों के पूर्ति वाले दिन होली और दिवाली एक साथ बनाए जाने की बात कहीll

इस बैठक में रीता सिंह, श्रीलाल सिंह, लालती कुमारी, पूर्णिमा महतो, शाहिना परवीन, शमा बानो, मनोहर शर्मा, आबिदा, प्रवीन बानो, नीरा कुमारी,सेसा रतलाम, शैलेंद्र महतो, शेख अब्दुल, कृष्णा कांत, पिंटू लाल महतो, लकी चरण सिंह, सूरज कुमार, अरुण यादव, सत्यनारायण साव आदि पारा शिक्षक शामिल हुए।।