जमशेदपुर के निजी स्कूलों में 25% सीट पर एडमिशन प्रक्रिया हुआ शुरू, आवेदन की प्रक्रिया कितने तारीख तक.

Share The News

Vks jharkhand aaj tak news in

जमशेदपुर में गरीब वर्ग के बच्चों के 25% सीट पर नामांकन आवेदन दिसंबर से होगा.1524 सीट है.
Jharkhandaajtak.in
जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है. ऐसे में विभाग में फॉर्म भरने के लिए 24 दिन का समय दिया है. इसके लिए वेबसाइट rteeastsinghbhum.com पर अपने बच्चों के नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. जिला शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि जो अभिभावक आरक्षित वर्ग के लिए निर्धारित शर्त पूरी कर रहे हैं वह आवेदन कर सकते हैं. जिनके पास दस्तावेज नहीं है वह जल्द से जल्द बनवाकर फॉर्म भर ले. यह पहली बार है कि निजी स्कूलों की आरक्षित कोटे के सीट पर दाखिल के लिए आवेदन दिसंबर में भरा जाएगा. शैक्षणिक क्षेत्र 2025- 26 के लिए 5 फरवरी 2025 से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. ऐसे में इस बार दो महीना पहले ही फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है. ताकि सामान्य बच्चों के साथ आरक्षित कोटे के बच्चों का दाखिला भी एक साथ होगा. इसके लिए निर्धारित मापदंड है अभिभावक की वार्षिक आय 72000 या उससे कम होनी चाहिए. अंचल कार्यालय की ओर से जारी आय प्रमाण पत्र ही मान्य होगा .बच्चे का जन्म 1 अक्टूबर 2021 से 30 सितंबर 2022 के बीच होना चाहिए .बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए. बच्चे का आधार कार्ड होना चाहिए. बच्चों के माता-पिता का आधार कार्ड होना चाहिए .बच्चों की पासपोर्ट साइज की फोटो होनी चाहिए. जाति प्रमाण पत्र होनी चाहिए. जमशेदपुर में 70 से अधिक निजी स्कूल है. जिसमें आरटीई के तहत कुल 1524 सीट आरक्षित है. पिछली बार 1504 सीट पर दाखिला हुआ था. इस वर्ष दो नए स्कूल को मान्यता मिलने की वजह से सीट बढ़ गई है. इन सीटों पर नामांकन की पूरी प्रक्रिया डीएससी कार्यालय स्थित आरटी सेल की ओर से संचालित किया जाता है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *