जमशेदपुर अक्षेस के लापता सुपरवाइजर को खोज निकालने की मांगः
जमशेदपुर अक्षेस से लापता सुपरवाइजर को खोज निकालने की उनके परिजन वाले कर रहे हैं। इसके साथ ही परिजनों ने दोषी अधिकारी पर कार्यवाही करने की मांग की है। सुपरवाइजर का नाम संजय चुटेल है जो कदमा थाना अंतर्गत रामनगर के रहने वाले हैं। परिवार वालों को काफी समय के बाद उनके कमरे से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है परंतु संजय के परिवार वालों का आरोप है वह जमशेदपुर में जहां सुपरवाइजर का कार्यकर्ता था वहां उसके अधिकारी उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे जिस कारण से वे घर में सुसाइड नोट छोड़कर कहीं चले गए हैं। परिजनों ने थाना में इसकी जानकारी भी दे दी है परंतु 24 घंटे बाद भी उनकी कोई खबर नहीं मिली है।
