सोमवार को अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि इमरजेंसी में मरीजों के पास चादर एवं कंबल नहीं थे जब उन्होंने कर्मचारी एवं नर्स से इसका जवाब मांगा तो उन्होंने कहा कि वहां जो भी मरीज आते हैं वे अस्पताल से छुट्टी होने पर अपने साथ चादर व कंबल लेकर चले जाते हैं।

इस पर अधीक्षक ने नर्स एवं कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि इस पर कड़ी नजर रखी जाए एवं सभी मरीजों को चादर व कंबल उपलब्ध कराएं जाए अगर कोई मरीज अपने साथ चादर या कंबल ले जाते हैं तो उन पर निगरानी रखी जाए अन्यथा उसकी जिम्मेदारी अस्पताल के नर्स एवं कर्मचारी होंगे।