शुक्रवार को घंटी आधारित शिक्षक के प्रतिनिधि मंडल विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पर मिले एवं अपनी समस्या बताएं। उन्होंने बताया कि इसके लिए जो विज्ञापन निकला था उसमें कहीं भी घंटी आधारित शिक्षक के बारे में जिक्र नहीं किया गया था हालांकि बाद में यह जोड़ दिया गया था।

उन्होंने बताया कि 57700 एकमुस्त राशि उन्हें प्रदान की जानी थी जो अब तक प्रदान नहीं की गई है । सरयू राय ने बताया कि पहले सरकार के मंत्री पद के विभाग बँट जाए उसके बाद वह इस समस्या को उनके समक्ष अवश्य रखेंगे। प्रतिनिधिमंडल में राकेश पांडे ,श्वेता शर्मा, डॉक्टर कमलेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

दूसरी तरफ एमजीएम के आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी सरयू राय से उनके आवास पर मिलने पहुंचे उन्होंने भी अपनी समस्या बताएं और कहा कि आउटसोर्सिंग सिस्टम को हटाकर योग्यता पर नियुक्ति की जाए उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अब तक 3 महीने का वेतन नहीं दिया गया है।