गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के कारण सिस्टम में बदलाव किया गया है जिसके लिए 3 दिनों का बैकलॉग किया गया बता दें कि इस वजह से पुराने सभी बुकिंग को रद्द कर दिया गया है जिसमें 16000 से भी अधिक ऑनलाइन बुकिंग को कैंसिल किया गया है।

गौरतलब है कि पेट्रोलियम कंपनी हर माह के अंतिम दिन में गैस की कीमतों में बदलाव करती है परंतु दिल्ली में विधानसभा चुनाव के कारण इसे लंबित रखा गया था। हालांकि चुनाव का रिजल्ट जारी होने के बाद इस बार गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है।