खुशी से झूम उठेंगे WhatsApp यूजर्स, कंपनी ने रोलआउट किया ये खास फीचर, जानिए खूबियां
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद ही खास तोहफा लेकर आई है. जो कि व्हाट्सऐप कॉलिंग के एक्सपीरियंस को बदल कर रख देगा. आइए जानते हैं WhatsApp के इस नए फीचर के बारे में डिटेल से.
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने एक बार फिर से अपने यूजर्स को चौंकाते हुए एक बेहद ही खास फीचर लाने की तैयारी कर ली है. बता दें कि अब WhatsApp पर आप एक साथ 512 मेंबर्स को ग्रुप में ऐड कर सकते हैं. यानि अगर आप अपने ऑफिस का एक बड़ा ग्रुप WhatsApp पर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए यह फीचर बेहद ही सुविधाजनक साबित होगा. बता दें कि फिलहाल यह लिमिट 256 मेंबर्स की है. जिसे कंपनी ने बढ़ाकर दोगुना कर दिया है.
पिछले महीने हुई थी इस फीचर की घोषणा
बता दें कि WhatsApp ने पिछले महीने लॉन्च हुए कई फीचर्स के साथ इस ग्रुप फीचर का भी खुलासा किया था. इन फीचर्स में ग्रुप चैट में लंबी फाइल शेयर करना और मैसेज रिएक्शन आदि शामिल था. हाल ही में कंपनी ने एंड्राइड और आईओएस यूजर्स के लिए 2GB फाइल शेयरिंग फीचर को रोलआउट कर दिया है.
रिपोर्ट में नए फीचर का खुलासा
वहीं अब WAbetainfo की रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp का नया ग्रुप चैट फीचर रोलआउट किया है. जिसके बाद ग्रुप में 512 मेंबर्स ऐड किए जा सकते हैं. हालांकि, कंपनी की ओर से इस बारे में अभी कोई घोषणा नहीं की गई है. लेकिन सामने आई रिपोर्ट में कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए गए हैं. जिसमें ग्रुप मेंबर्स की 512 संख्या की पुष्टि की गई है.
चुनिंदा यूजर्स को होगा उपलब्ध
WhatsApp का यह ग्रुप चैट फीचर सभी नॉन बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. कंपनी ने एंड्राइड यूजर्स के लिए Android 2.22.13.10 अपडेट और आईफोन यूजर्स के लिए iOS 22.12.0.73 अपडेट जारी किया है. अपना व्हाट्सऐप अकाउंट अपडेट करने के बाद आप भी 256 की बजाय 512 मेंबर्स को ग्रुप में ऐड कर सकेंगे. बता दें कि टेलीग्राम की तुलना में अभी भी यह एक बहुत छोटी संख्या है. क्योंकि टेलीग्राम में 2,00,000 मेंबर्स को ऐड किया जा सकता है.