क्रेटा बनाने वाली कंपनी की मुसीबत शुरू हुई भारत में !
Abtaknews.live Nitusingh
कुछ दिन पहले हुंडई कंपनी के एक पाकिस्तानी डीलर ने ट्विटर पर कश्मीर एकजुटता दिवस का समर्थन करते हुए एक विवादित संदेश पोस्ट किया था .इसके बाद भारत में ट्विटर पर boycott हुंडई ट्रेंड करने लगा. और कई लोगों ने देश में कंपनी के उत्पादों को खरीदना बंद करने के लिए कहा. बाद में हुंडई मोटर इंडिया ने सफाई देते हुए भारतीय बाजार के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक संदेश डाला. हुंडई मोटर इंडिया ने कहा हम राष्ट्रवाद की भावना के साथ मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने भारत को अपना दूसरा घर बताया. घरेलू बाजार में क्रेटा सहित 12 मॉडल हुंडई कंपनी भारत में बेचती है.