कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अलग-अलग देशों में चल रहा है एक देश में 1 दिन महिला तो दूसरे दिन पुरुष निकलेंगे ऐसा कहा गया है तो वहीं दूसरी और एक दूसरे देश में कुत्ते को घुमाने के लिए डॉग वाक इन आवर लागू किया गया है वहीं दूसरी और एक देश ने ऑड -ईवेन का फार्मूला तो एक देश ने कोरोना बोलने पर ही बैन लगा दिया है।

# मध्य अमेरिका के देश पनामा में जेंडर के आधार पर बाहर निकलने की घोषणा की गई है महिलाएं सोमवार ,बुधवार और शुक्रवार को 2 घंटे के लिए घर से निकल सकती है और पुरुष मंगलवार ,गुरुवार और शनिवार को निकलेंगे रविवार को घर से कोई नहीं निकलेगा। सेर्बिया देश में कुत्ते को घुमाने के लिए 1 घंटे की छुट्टी दी गई है।

कोलंबिया देश में कुछ शहरों में लोगों को उनकी आईडी नंबर के आधार पर लॉक डाउन में बाहर निकलने की छूट दी गई है जिनकी आईडी नंबर संख्या 0 7 4 वह सोमवार को बाहर निकल सकते हैं इसी प्रकार से प्रतिदिन के लिए नंबर लागू किया गया है।

तुर्कमेनिस्तान में तो कोरोना बोलने पर ही रोक लगा दिया गया है यहां के अधिकारियों का कहना है कि देश में अभी तक कोरोना के एक भी मामले नहीं आए इसलिए पाबंदी लगाई गई है जो लोग इस शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर मास्क लगा रहे हैं उन्हें गिरफ्तार कर लिया जा रहा है।