Nilam abtaknews.live
नागालैंड विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित करके राज्य को प्रस्तावित समान नागरिक संहिता ucc दायरे से अलग रखे जाने का अनुरोध किया गया है.यहां के मुख्यमंत्री ने nepheu रेओ ने कहा है कि लोगों के कानून सामाजिक प्रथा और धार्मिक प्रथा के लिए खतरा पैदा होगा इसलिए ऐसा किया जा रहा है.
कैंसर को समाप्त करने के लिए हाइब्रिड नैनो कण क्या है
भारतीय विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक ने कैंसर कोशिका का संभावित रूप से पता लगाने और उन्हें खत्म करने के लिए एक नया दृष्टिकोण लाया है. जिसमें एक ठोस ट्यूमर बनाने वाले चीजों को एसीएस अप्लाइड नैनोमेटेरियल्स पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार सोना और तांबा के सल्फाइड से हाइब्रिड नैनो कर बनाए गए हैं .जो तापमान का उपयोग करके कैंसर कोशिकाओं को खत्म कर सकते हैं और साउंड वेव यानी ध्वनि तरंग का प्रयोग करके उनका पता लगा सकते हैं
पश्चिम एशिया के किस देश में सरकार व सुप्रीम कोर्ट के बीच न्यायिक सुधार को लेकर विवाद चल रहा है
इजराइल देश में एक विवादास्पद न्यायिक सुधार कानून की वैधता पर गौर करने के लिए सुनवाई शुरू हुई है. इसी के साथ न्यायपालिका और सरकार के बीच टकराहट बढ़ गई है और संवैधानिक संकट हो गए हैं .सुप्रीम कोर्ट के सभी 15 न्यायाधीश इस कानून के खिलाफ याचिका की सुनवाई कर रहे हैं .इजरायल देश में पहली बार ऐसा हो रहा है .
विश्व का सबसे ऊंचा air base जो लद्दाख में बनाया गया वह कितनी ऊंचाई पर है
लद्दाख के पास नीमा(nyoma) एयरबेस विश्व का सबसे ऊंचा हवाई क्षेत्र हो सकता है .यह 13700 फीट की ऊंचाई पर है .चीन की सीमा से 35 किलोमीटर दूर है. 200 करोड़ की लागत से बन रहा है और 3 साल में बन जाएगा .