यह घटना रविवार को गम्हरिया के ऊपर पाड़ा की है जहां एक शादी के कार्यक्रम पर शादी में किन्नर बिन बुलाए पहुंच गए और घर के दरवाजे को तोड़ने की भी कोशिश की।

लोगों ने यह भी बताया कि किन्नरों ने उन लोगों के साथ दुर्व्यवहार एवं जबरदस्ती भी किया साथ ही साथ ₹21000 की मांग भी की । जब समाज के लोग वहां जमा हुए तब जाकर किसी तरह वह भाग गए लोगों ने किन्नरों को लाने वाले ऑटो चालक को पकडकड बांध दिया।

किन्नरों के ऐसे व्यवहार से लोगों को काफी परेशानी हो रही है एवं डर लग रहा है पहले किन्नर केवल बच्चे के जन्म पर ही आते थे परंतु अभी हर प्रकार के कार्यक्रम में पहुंच जाते हैं और मुंह मांगा रकम की मांग करते हैं।

इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है किन्नरों के उत्पात से निजात दिलाने के लिए कुंभकार समिति ने आदित्यपुर पुलिस में शिकायत दर्ज की है जिसमें सुमित रंजन कुमार दास मनोरंजन वेज ,अजीत , संजय दास ,आनंद दास आदि शामिल थे।