कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कांग्रेस के संगठन को और बेहतर और जनहित के मुद्दे को उठाने के लिए दिशा निर्देश दिया.

Share The News

Vinay singh jharkhand aajtak in

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार रविवार 2 मार्च को जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक का उद्देश्य को बताते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि कांग्रेस को और बेहतर करना है .संगठन को बेहतर बनाना है और आंदोलन को धारदार करना है .उन्होंने जिला पदाधिकारी को कहा कि जनहित के मुद्दे को जल्द से जल्द सामने लाया जाए. जनहित से जुड़े मुद्दे पर चुप नहीं रहना है.जनहित के मुद्दे को जनता को बताना है .जिला पदाधिकारी जिनकी नियुक्ति प्रखंड संगठन प्रभारी एवं मंडल संगठन पर्यवेक्षक के रूप में हुई है उनकी यह जिम्मेवारी होती है कि वह कांग्रेस के सभी लोगों के बीच समन्वय बैठाएं और ब्लॉक लेवल पर आंदोलन की शुरुआत करें .उन्होंने सभी प्रखंड संगठन प्रभारी एवं मंडल संगठन पर्यवेक्षक से कहा कि अपने दायित्व को समझना होगा और ईमानदारी के साथ काम करना होगा .आने वाले समय में नगर निकाय क्षेत्र में चुनाव होने वाला है .इसके लिए सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष को तैयारी संबंधी सूची तैयार करके जिला कार्यालय को भेजना चाहिए .इसी प्रकार पंचायत क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष भी कांग्रेस भी कार्यकर्ता गण एवं कांग्रेस विचारधारा के समर्थक की सूची भी देनी चाहिए. जिसमें जिला परिषद सदस्य, मुखिया ,उप मुखिया ,पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य की सूची तैयार करना जरूरी है .इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की 8 मार्च को होली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन कांग्रेस के ही कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में किया जाएगा.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *