13 से 15 दिसंबर तक राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, आकाश में बादल छाए रहेंगे इससे पूर्व मौसम साफ रहेगा सुबह में धुंध रहेगी मौसम विभाग का कहना है कि 13 दिसंबर के आसपास एक सिस्टम बन रहा है इसका असर दो-तीन दिनों तक रहेगा इससे 13 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी जिले पलामू लोहरदगा लातेहार गढ़वा में बारिश हो सकती है 14 15 को राज्य के मध्य रांची बोकारो गुमला हजारीबाग खूंटी तथा रामगढ़ तथा दक्षिण जिला पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंह है सिमडेगा सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बताई जा रही है आकाश में बादल रहने के कारण न्यूनतम तापमान अधिक हो जाएगा अधिकतम तापमान गिर सकता है।