vks jharkhand aaj tak news in
अब भारत का कोई भी परीक्षा हो एनआईओएस के स्टूडेंट और ओपन बोर्ड के स्टूडेंट को एक समान रूप से देखा जाएगा .नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मेडिकल कमीशन के सिफारिश को मानते हुए अब यह कहा है कि नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओपन स्कूलिंग और राजकीय ओपन स्कूल के बोर्ड से 12वीं करने वाले स्टूडेंट भी इस सभी परीक्षा में बैठेंगे. वर्ष 2025 तक इस पात्रता परीक्षा को लेकर कानूनी पेंच और भ्रम की स्थिति बनी हुई थी लेकिन 2026 की सूचना बुलेटिन में NTA ने स्पष्ट कर दिया है कि अब बोर्ड के बजाय विषय की अनिवार्यता पर ध्यान दिया जाएगा .नए नियमों के अनुसार आवेदन करने वाले कोई भी स्टूडेंट किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड चाहे वह नियमित हो या फिर ओपन स्कूल हो उसके 12वीं में फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी अथवा बायोटेक्नोलॉजी के साथ अंग्रेजी का होना अनिवार्य होगा .अतिरिक्त विषय यदि किसी मुख्य विषय के साथ एडिशनल बायोलॉजी लिया है तो उसे भी मौका दिया जाएगा. निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी होगा बोर्ड का संबंध राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होना अनिवार्य है.