एल एल बी प्रवेश परीक्षा के लिए कोल्हान यूनिवर्सिटी में 31 जनवरी से फॉर्म भरा जाएगा

Share The News

एल एल बी प्रवेश परीक्षा के लिए कोल्हान यूनिवर्सिटी में 31 जनवरी से फॉर्म भरा जाएगा
Nitusingh abtaknews.live
कोल्हान विश्वविद्यालय में एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए 31 जनवरी से 15 फरवरी तक फॉर्म भरा जाएगा .जो विद्यार्थी कानून में स्नातक करना चाहते हैं. वह कोल्हान यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर जाकर आवेदन दे सकते हैं. विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 लगेगा. जबकि एससी एसटी के लिए ₹500 लगेगा. सामान्य एवं ओबीसी के वैसे विद्यार्थी जिन्होंने ग्रेजुएशन में 45% या इससे अधिक अंक लाया है, वह आवेदन कर सकते हैं. एससी एसटी छात्र के लिए 40% अंक जरूरी है. परीक्षा में एक 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे. विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा की तिथि की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *