यूपी के रायबरेली में शिक्षा विभाग में एक बहुत बड़ी गड़बड़ी का मामला संज्ञान में आया है बता दें कि यंहां के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका ने एक साथ 25 स्कूलों में नौकरी की है। बता दे कि वह एक ही समय पर 25 स्कूलों में अपना उपस्थिति दर्ज करवाती रही है एवं उन्होंने 13 महीने में इन 25 स्कूलों से 1 करोड़ रुपए तक की कमाई की है।

यूपी के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के हाजिरी की रियल टाइम मॉनिटरिंग के बावजूद भी अनामिका शुक्ला नाम की यह शिक्षिका ऐसा कर पाने में सफल रही है जिसके बाद स्कूली शिक्षा महानिदेशक ने इस मामले में जांच की आदेश जारी कर दी है अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो इन पर एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी।