एकता विकास मंच की मांगों और यातायात थाना की घेराव की चेतावनी को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए सर्विस रोड अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आज बड़े पैमाने पर पहल की ,और सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। बड़े वाहनों को पेप्सी कंपनी के पास जप्त कर अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की गई।

साथ ही कई जगहों पर गाड़ियों से फाइनल वसुला गया ,और लगातार अभियान चलाने की बातें कही गई ।यातायात थाना को एकता विकास मंच के द्वारा 29 दिसंबर को सर्विस रोड अतिक्रमण मुक्त नहीं होने पर थाना घेराव की चेतावनी दी गई है। जिसके आलोक में आज यातायात थाना द्वारा बड़े पैमाने पर सर्विस रोड से गाड़ियों को हटाने के लिए अभियान चलाया गया।

लेकिन एकता विकास मंच इसे 2 दिन पहले अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का कार्य करना आम जनता के लिए आई वास मानती है ,और कार्यों की सराहना भी करती है । लेकिन वेट एंड वाच की स्थिति में एकता विकास मंच नजर बनाए हुए है।