उन्नत भारत अभियान # संकल्प शिक्षा अभियान

Share The News

उन्नत भारत अभियान क्या है.
उन्नत भारत अभियान टीम के द्वारा झारखंड के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ रंजन प्रसाद एवं उप निदेशक प्रोफ़ेसर राम दिनेश शर्मा के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोद लिए गांव केरा का दौरा किया।। इस दौरे के दौरान उसमें शामिल सदस्यों ने गांव के सक्रिय नागरिकों से वहां के विकास की संभावनाओं के बारे में विमर्श किया और विकास के क्षेत्रों को समझने का प्रयास किया।
इस अभियान के लोगों के द्वारा वस्तुओं का निरीक्षण किया क्या वह समाज में किस प्रकार उपयोग में लाया जा सकता है इसका भी विचार किया तथा इस कार्य को आगे किस तरीके से बढ़ाया जा सके इसके लिए कई योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इसके बाद संकल्प शिक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया तेरा पंचायत के सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले गरीब मेधावी छात्रों को अध्ययन करवाया जाता है। शिक्षा की गतिविधियों के बारे में संकल्प के सचिव प्रमोद कुमार महापात्र ने बताया कि प्रतिवर्ष पंचायत के गरीब एवं मेधावी बच्चों को चयन करके विद्यालय समय के बाद उन्हें पढ़ाया जाता है उनको यूनिफार्म दिया जाता है तथा उनके लिए एक समय का पौष्टिक आहार का व्यवस्था किया जाता है यह सारा व्यवस्था ऐसे कुछ अभिभावकों के सहयोग से चलता है उनमें से किसी एक या दो बच्चों को गोद में लिया जाता है। अभी गोद लिए हुए बच्चों की संख्या 24 है। इस व्यवस्था की शुरुआत सुधांशु कुमार मां ने अपने पेंशन से कुछ रुपए प्रतिमाह देकर की थी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *