आज 30-12-2019 को कोल्हान प्रमंडल एक विशेष बैठक चाईबासा जिला स्कूल के प्रांगण में संपन्न हुई,जिसकी अध्यक्षता कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष श्री संजय मिश्रा ने और मंच का संचालन चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष श्री भवतारन महतो ने की |
✨बैठक की शुरुआत में सभी ने एक दूसरे को कोल्हान प्रमंडल से भाजपा गठबंधन के सफाया होने और वर्तमान सरकार के गठन पर बधाई दीl

तत्पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए निम्न बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गया:-
1◆ कोल्हान में पारा शिक्षकों द्वारा एक महाजुटान सह वनभोज का कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें कोल्हान से जीते सभी 14 नवनिर्वाचित विधायकों के साथ साथ सूबे के माननीय मुख्यमंत्री जी को भी आमंत्रित किया जाएगा।

2◆अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम की सभी ने सराहना की तथा उपस्थित प्रदेश सदस्यों से आग्रह किया कि लगभग 7 महीनों से उनका मानदेय नहीं मिला है उक्त बकाया मानदेय के प्रति सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाएं।।
3◆ आगामी शीतकालीन सत्र से पहले सभी विधानसभा के पारा शिक्षक अपने-अपने विधायकों से मिलकर “एक मांग वेतनमान” पर चर्चा कर ले।।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अष्टमंगल कमेटी के सदस्य श्री नवरोत्तम सिंह मुंडा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री लखन लाल महतो, कोल्हान प्रेस प्रवक्ता सन्नी कुमार, पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री दीपक बेरा, पोटका प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय गोप,सोनुआ प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश प्रधान, मनोज कुमार, गुरु चरण महतो, शिव शंकर लामाय, रतन कुमार, शिवचरण नायक, विजय प्रताप, घनश्याम, सुनीता लामाय, कविता कुमारी, कृष्णा सामद आदि कई पारा शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित हुए