Shabina abtaknews.live
झारखंड में इन दिनों आंदोलन चल रहा है .अलग-अलग समुदाय का छात्र छात्राओं का एवं अन्य कर्मचारियों का. ऐसे में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और सोशल मीडिया में किरकिरी होती रहती है लेकिन इसी क्रम में सभ्यता संस्कृति और जिन्हें भगवान का दर्जा मिल चुका है, जिनकी लोग पूजा करते हैं ,उनके लिए अपशब्द कह देना घोर अन्याय है और ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को कार्यवाही करनी चाहिए. कुछ लोगों ने हाल ही में भगवान बिरसा मुंडा जी के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया है .यह हम सभी सपने में भी नहीं सोच सकते हैं. समाज आदिवासी हो या गैर आदिवासी या ब्राह्मणवाद.पूर्वजों का और देश के लिए लड़ाई लड़ने वालों का सम्मान हमेशा होना चाहिए. जिन लोगों ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ा , अपना जीवन न्योछावर कर दिया, उनके लिए अपशब्द नहीं बोला जाना चाहिए इसलिए जिन लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा को निशाने पर लिया है जल्दी उन लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की जरूरत है.