अम्फान के कारण कई लोगों को मिला काम

Share The News

कोरोना के संक्रमण के कारण पूरे देश में लॉक डाउन है जिससे सभी मजदूर,कर्मचारी का काम ठप्प पड़ गया है परंतु इसी बीच अम्फान तूफान के आने के बाद पश्चिम बंगाल में भारी तबाही हुई है जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं एवं बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है जिससे फिर से घर बैठे हुए मजदूर कर्मचारियों को काम मिलना शुरू हो गया है बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए, पेड़ की साफ सफाई करने के लिए कर्मचारीयों को काम पर बुलाया गया है।

एनडीआरएफ के महानिदेशक ने बताया कि इस तूफान ने भारी तबाही मचाई है जिसके बाद लोगों को सबक मिलना चाहिए कि ग्रामीण व्यवस्था को बेहतर बनाए ।
कर्मचारियों की कमी होने के कारण स्थानीय कर्मचारियों को भी कार्य में लगाया गया है ।
बावजूद इसके अब तक कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है परंतु कुछ इलाके जैसे मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना आदि में अब तक बिजली और इंटरनेट सेवा बहाल नहीं की गई है जिससे लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *