पूरे विश्व में कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन किया जा रहा है इसके साथ ही दुनिया भर के सभी कॉलेजों और स्कूलों को बंद कर दिया गया है बावजूद इसके जापान के टोक्यो में छात्रों की अपना दीक्षांत समारोह बर्बाद नहीं होने दिया उन्होंने न्यू मी टेलिप्रेजेंस रोबोट की मदद से बिजनेस ब्रेक थ्रू का कोर्स करने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी द्वारा अपनी डिग्री प्राप्त की।

लॉकडाउन के कारण सभी छात्र अपने-अपने घरों में खुद को क्वॉरेंटाइन में थे।
बता दें कि यह पहला ऑनलाइन दीक्षांत समारोह था जिसमें दीक्षांत समारोह में सभी रोबोट को कैप वह गाउन पहनाया गया एवं उसके चेहरे पर टेबलेट फिट कराए गए थे ताकि ताकि डिग्री लेते समय विद्यार्थियों का चेहरा दिखे।

बता दे कि क्या रोबोट हर क्षेत्र में मददगार साबित होंगे । यह रोबोट बनाने का उद्देश्य था कि रोबोटिक, वीआर एआर ,ए आई की मदद से लोगों के बीच में बातचीत हो सके एवं इसके साथ ही यह चिकित्सा से लेकर मनोरंजन व शिक्षा के क्षेत्र में भी मददगार साबित होंगे।