अनुबंधित शिक्षकों को एक निश्चित मानदेय देने पर 24 जुलाई को होगा फैसला

Share The News

राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में अनुबंधित शिक्षकों को एक निश्चित मानदेय देने पर 24 जुलाई को राज्यपाल कुलपतियों के साथ बैठक मे फैसला लेंगी।बता दे कि पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार घंटी आधारित शिक्षकों को प्रति घंटे ₹600 तथा अधिकतम ₹36000 तक प्रतिमाह की राशि दी जाती थी परंतु कोरोना काल में विश्वविद्यालय कॉलेज बंद रहने के कारण इन क्लास नहीं लिए जाने की स्थिति में विश्वविद्यालय द्वारा मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है।

इन सभी इन सभी मुद्दों के साथ लगभग 14 एजेंडे पर बैठक में चर्चा की जाएगी। बता दें कि इस बैठक में यूजीसी के अनुरूप ऑनलाइन कक्षाएं, एकेडमिक कैलेंडर सहित परीक्षा, चांसलर पोर्टल के माध्यम से कॉलेज व स्नातकोत्तर में नामांकन ,झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजने व नियुक्ति ,झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के पास कर्मचारियों की नियुक्ति समेत अन्य मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *