टाटा स्टील में निबंधित कर्मचारी पुत्रों की बहाली अगले महीने शुरू करेगी। बता दें कि आने वाले 3 सालों में 500 निबंधित कर्मचारी पुत्रों की बहाली पर सितम्बर 2019 में सहमति बनी है इसमें केवल रजिस्टर्ड कर्मचारी पुत्रों की बहाली की जाएगी जिसमें अधिकतम उम्र सीमा 42 वर्ष रखी गई है एवं इसमे मैट्रिक परीक्षा पास करने वाले निबंधित कर्मचारी पुत्रों को नौकरी दी जाएगी

परंतु यूनियन की मांग है कि इस उम्र सीमा को बढ़ाकर 50 वर्ष किया जाए। इस पर रवि प्रसाद ने कहा था कि ज्यादातर बहाली कर्मचारी पुत्रों की होती है और निबंधित कर्मचारी पुत्रों की को कम अवसर प्रदान होता है. इसलिए सितंबर 2019 को सहमति बनी थी जिसमें कहा गया था कि आने वाले 3 सालों में 500 कर्मचारी निबंधित कर्मचारियों की बहाली की जाएगी।