झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने गोइलकेरा में चुनावी सभा की जिसमे उन्होंने कहा की झारखण्ड में झामुमो की सरकार बनते ही सबसे पहले यह के निजी कंपनियों में स्थानीय लोगो को 75 फीसदी आरक्षण दी जाएगी .

उन्होंने ये भी कहा की अभी सीटों पर चुनाव हुई है जिसमे यूपीए की सरकार बन रही है यह देखा कर भाजपा गयी है इसलिए स सोशल मीडिया में झामुमो के खिलाफ खबरे चला रही है . सभा में उन्होंने कहा की लोगो में भाजपा के प्रति गुस्सा है इसलिए इस बार झामुमो की ही सरकार बनेगी . बानो में उन्होंने झामुमो प्रत्याशी सुदीप गुड़िया के पक्ष में चुनावी सभा की और कहा की डबल इंजन सरकार में इंजन है लेकिन डिब्बा नहीं…..यह भी कहा की सरकार स्कूलों को बंद कर शराब बेच रही है …. भाजपा अमीरो की पार्टी है . साथ ही साथ उन्होंने झामुमो के समर्थन में वोट देने की अपील की.