साइबर ठगी पुलिस के लिए बनी एक चुनौती-

Share The News

आज के डिजिटल दौर में तकनीक ने जहां एक ओर लोगों का काम सरल बना दिया है तो दूसरी अोर तकनीक पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। साइबर ठगी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और हर दिन थाने में साइबर ठगी से संबंधित नए-नए मामले सामने आ रहे हैं । पहले तो ये लोग बैंक वाले बनकर जानकारी हासिल कर लेते हैं अौर बैंक अकाउंट से रुपये निकल लेते है ऐसे ही कई मामले सामने आए हैं जिसमें लोगों को ठगा जा रहा है ।

पुलिस एक जांच शुरू कर करती है कि दूसरी साइबर ठगी की खबर आ जाती है जमशेदपुर मे पिछले 6 महीनों में अब तक कुल ढाई सौ से भी ज्यादा ठगी के मामले सामने आए हैं । बीते शुक्रवार को 3 मामले सामने आए हैं । इसमें पहला मामला बारीडीह के रोहित शर्मा का है जिसे नौकरी के नाम पर तैतीस हज़ार रुपये की ठगी कर ली गयी. दूसरा मामला कदमा की विनीता कुमारी का है जिन्होंने ऑनलाइन कपडे का आर्डर दिया था और जानकारी के लिए जब उन्होंने टोल फ्री नंबर पे कॉल किया तो उनसे बैंक का डिटेल्स मांग कर बैंक अकाउंट से पच्चीस हज़ार रूपये निकाल लिए गए.. तीसरा मामला सुंदरनगर के संजय प्रसाद का था इन्होने भी कस्टमर केयर में कॉल किया तो उनके कहते से बत्तीस हज़ार रुपये निकल लिए गए.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *