कोरोना वायरस के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अरबों का नुकसान

Share The News

अब तक 195 देशों में पैर पसार चुके कोरोना वायरस (कोविड-19)के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बहुत व्यापक असर देखने को मिलेगा बता दे कि इसमें भारत समेत 15 देशों में अरबों का नुकसान होगा। जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान असंगठित क्षेत्र , विमानन क्षेत्र ,टैक्सी सेवा ,पर्यटन और होटल के साथ अस्थाई कर्मचारियों पर देखने को मिलेगा।

कोरोना वायरस के कारण सभी जगहों पर स्कूल-कॉलेज सिनेमा हॉल , मॉल जैसे सार्वजनिक जगहों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है बता दें कि कोरोना वायरस के कारण काम में भी काफी कटौती की जा रही है जिसके चलते बेरोजगारी बड़े पैमाने पर बढ़ने के आसार हैं। हालांकि इसका सबसे व्यापक असर चीन पर पड़ेगा। सीआईआई के अनुसार, भारत के 20 शीर्ष सभी सामानों का 43% आयात चीन करता है जिस कारण भारत की अर्थव्यवस्था में भी इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *