मूडीज द्वारा ऐसी आशंका जताई जा रही है कि चीन से फैले कोरोना वायरस महामारी का रूप लेता है तो यह वैश्विक मंदी पर खतरा उत्पन्न कर देगा। बता दें कि कोरोना वायरस चीन के बाद इटली व कोरिया में पहुंच चुका है जिस कारण से यह वायरस महामारी का रूप ले सकता है जो अर्थव्यवस्था में मंदी ला सकता है।

हालांकि मूडीज ने यह भी कहा है कि यह घटना से चीन का व्यापार एवं पर्यटन पूरी तरह से ठप हो चुका है यहां तक कि सभी उड़ान तथा कंपनियों को भी बंद कर दिया गया है जिससे मंदी का खतरा बढ़ता जा रहा है।