विजया गार्डन चित्रांश परिवार द्वारा 11 नवंबर को मनायी जायेगी चित्रगुप्त पूजा।

Share The News

vinay singh, jharkhand aajtakin

विजया गार्डन चित्रांश परिवार के द्वारा आगामी 11 नवंबर 2026 को धूमधाम के साथ कम्यूनिटी हॉल नंबर 5 में चित्रगुप्त पूजा मनाई जाएगी। यहाँ पर वार्षिक Souvenior प्रकाशित किया जाएगा एवं भोग वितरित की जाएगी.इस संबंध में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके लिए चित्रांश परिवार की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख रूप से जनरल सेक्रेटरी दीपक शरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रमुख अजीत वर्मा ,वाइस प्रेसिडेंट एचपी श्रीवास्तव, प्रेसिडेंट राजीव रंजन, सोवेनियर कमेटी के मुक्तेश्वर वर्मा सहित विभिन्न सदस्य शामिल हुए।इस संबंध में जानकारी देते हुए वासुदेवनजी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष विजया गार्डन में चित्रगुप्त पूजा आयोजित की जाती है।इस दिन सभी लोग भगवान से सुख समृद्धि की कामना कहते हैं. इस कार्यक्रम के दौरान चित्रांश परिवार के जिन बच्चों ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। विजया गार्डन चित्रांश परिवार के प्रेसिडेंट राजीव रंजन ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज से सुदृढ़ होता है और सांस्कृतिक विकास होता है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *