विजया गार्डन में आयोजित हुआ सहायता शिविर , अनुपयोगी वस्तुओं का कैसे करें उपयोग?

Share The News

Vinay Singh jharkhandaajtak.in

Vijaya Garden में RRR Drive: Jamshedpur के नागरिकों ने दिया स्वच्छता और Circularity का साथ

Jamshedpur: Tata Steel UISL के Public Health Department की टीम द्वारा Vijaya Garden, Baridih में RRR (Reduce, Reuse & Recycle) Drive, Organic Compost Sale एवं Waste Awareness Programme का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को घरों में अनुपयोगी वस्तुओं को कचरे में फेंकने के बजाय उनका पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण करने के लिए प्रेरित करना और Circular Economy की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान Vijaya Garden के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए बड़ी मात्रा में अनुपयोगी एवं पुनः उपयोग योग्य सामग्री RRR Drive में जमा कराई। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हर वह वस्तु जिसे दोबारा उपयोग में लाया जा सकता है, वह कचरा नहीं बल्कि एक संसाधन है।

RRR Drive के दौरान 582 kg clothes, 73 kg books और 4 kg toys सहित कई उपयोगी वस्तुएं एकत्र की गईं। इसके अतिरिक्त 1 wall clock, 1 microwave, 1 printer, 1 heater, 5 suitcases और 2 bags भी संग्रहित किए गए।

कार्यक्रम में Organic Compost Sale एवं Awareness को भी विशेष रूप से जोड़ा गया। नागरिकों को जैविक कचरे से तैयार compost के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया और कुल 106 packets (106 kg) Organic Compost की बिक्री की गई।

यह पहल केवल कचरा संग्रहण तक सीमित नहीं रही, बल्कि लोगों को Reduce, Reuse & Recycle की आदत अपनाने, संसाधनों के संरक्षण और कचरे को दोबारा उपयोगी संसाधन में बदलने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

इस RRR Drive का नेतृत्व Yogesh Rana, Manager – Swachh Bharat Mission, Tata Steel UISL, Public Health Department द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में IEC Team एवं Baridih Depot Team की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने कम समय में प्रभावी समन्वय एवं जमीनी स्तर पर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Jamshedpur अब केवल स्वच्छता की पहचान नहीं, बल्कि Circularity की पहचान बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। शहर के नागरिकों की भागीदारी इस बदलाव को और मजबूत कर रही है।

“Waste is not waste until we waste it.”
आइए, मिलकर कचरे को संसाधन में बदलें और Swachh, Green & Circular Jamshedpur की दिशा में आगे बढ़ें।

Reported byMr. Kumar

Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *