vinay singh jharkhand Aajtakin
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव है जिसमें सुबह में ही यह हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक लगभग सुबह 3 से 4 बजे के बीच एक स्विफ्ट डिजायर कार से दीपिका पांडे सिंह की बेटी जमशेदपुर की ओर आ रही थी। इसमें ही पीछे की ओर से तेज गति से आ रहा एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर के तुरंत बाद गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ी का चकनाचूर हो गया। इसके बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी जो सबसे छोटी बेटी थी उसके समेत 4 लोग भी उस गाड़ी में सवार थे। ऐसा बताया गया है कि तृषा जो की सबसे छोटी बेटी थी, सहित अन्य 4 लोग की भी मौत हो चुकी है। पीछे से ट्रक की टक्कर के बाद कार चकनाचूर हो गया। यह सोनारी से मरिन ड्राइव से होकर गुजर रहा था। कार का पिछला हिस्सा ही जब पूरे रूपेन चकनाचूर हो गया तो उसमें सवार लोगों को गंभीर चोट आया, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची स्थानीय लोगों ने मदद शुरू किया। इसके बाद वहीं पर कुछ लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी जैसे ही मिली मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने जमशेदपुर के लिए प्रस्थान कर दिया। हादसे का वास्तविक कारण क्या है? अब पुलिस जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर ट्रक की टक्कर कोई दुर्घटना का प्रमुख वजह बताया जा रहा है। ट्रक की गति कितनी थी? चालक की लापरवाही थी या हादसे के पीछे कोई अन्य कारण हो सकता है। इसके लिए जांच शुरू हो चुका है। अब पुलिस घटनास्थल में पहुंचकर दुर्घटना से जुड़ा हुआ सारा सबूत जुटा रही है और चालक और ट्रक के मालिक के संबंध में भी जानकारी ले रही है।