vks jharkhandaajtak.in
एससी एसटी कैंडिडेट से भी लिया जाता था पैसा.
अभय तिवारी ने सीआईडी को बताया है कि 11वीं से 13वीं jpsc सिविल सेवा परीक्षा के दौरान पीटी से लेकर इंटरव्यू तक परीक्षा के लिए अलग-अलग रेट था। प्रारंभिक परीक्षा पास कराने के लिए जनरल वर्ग के लिए ₹500000 एससी एसटी के लिए 2-3 लाख रुपये था, वहीं अंतिम रूप से पास कराने के लिए प्रत्येक लोगों से 6000000 से लेकर ₹7000000 लिया जाता था। उसने बताया कि साक्षात्कार की राशि डॉ॰ अजिता भट्टाचार्य का पीए मोरहाबादी का रहने वाला ब्रजराम को देते थे। jpsc अध्यक्ष L.Khyangte मुख्य सचिव के आवासीय कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेन्द्र के माध्यम से पैसा वसूलते हैं। jpsc सदस्य डॉ जमाल अहमद के लिए हजारीबाग का बिचौलिया से वसूली कर लेता था, जिसकी जानकारी टीडीपीएल के निदेशक रामबीर सिंह को दे दिया जाता था। अब सीआईडी यह जांच कर रही है कि क्या सदस्य इसमें शामिल थे, इसी बीच कई सदस्य ने अपना बयान देकर कहा है कि उसका किसी भी बिचौलिया एजेंसी से कोई संबंध नहीं था। अभय ने यह भी बताया कि सीडीपीओ में ₹10 लाख वह लेता था।