vks jharkhandaajtak.in
कौन थे वे मुद्दे जिसपर जेपीएससी के अध्यक्ष और सदस्यों की नहीं बन रही थी।
कंप्यूटर स्क्रीन पर उत्तर पुस्तिका की जाँच ,एक दिन में 25 की जगह 50 कॉपी जांचने का फैसला, 14वीं सिविल सेवा पीटी रिजल्ट पर आपत्ति ,एपीपी रिजल्ट पर सदस्यों की आपत्ति ,
भर्ती परीक्षा में कंप्यूटर आधारित मूल्यांकन लागू करने के फैसले पर सदस्यों ने आपत्ति जताया था। उनका तर्क था कि कई परीक्षक डिजिटल मूल्यांकन में योग्यता नहीं रखते हैं। इसके बावजूद, प्रक्रिया को आगे क्यों बढ़ाया जा रहा है? एक परीक्षा के लिए प्रतिदिन उत्तर पुस्तिका की संख्या 25 से बढ़ाकर 50 कर दिया गया करीब, पेज की एक कॉपी के हिसाब से रोज 2100 पेज जांचना पड़ रहा था। सदस्यों ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल भी उठाया था। सदस्यों की आपत्ति थी कि बड़ी संख्या में कॉपी का मूल्यांकन करने पर गुणवत्ता और शुद्धता कैसे सुनिश्चित होगी। जब 14वीं सिविल सेवा पीटी का रिजल्ट निकलने वाला था, तो तीनों सदस्य ने एजेंसी के तैयार रिजल्ट पर असंतोष जताया। उन्होंने रिजल्ट से पहले कम से कम 10 ओएमआर सीट को फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की, लेकिन परिणाम जारी कर दिया गया।