vinay singh jharkhandaajtak.in
विशेष सहायक आचार्य के 16000 आवेदन रद्द हो गए हैं।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के 16113 ऑनलाइन आवेदन को रद्द कर दिया। इसमें से 15936 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन के बाद की प्रक्रिया पूरी नहीं की था, वहीं 177 अभ्यर्थी ने परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया था। अब वैलिड आवेदन वाले परीक्षा में शामिल हो जाएंगे jssc ने परीक्षा कार्यक्रम को घोषित कर दिया है और यह परीक्षा 22 से 24 जून तक सी बी टी मोड में होगा। अभ्यर्थी 17 जून से आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पर डाउनलोड कर सकेंगे।