vinay singh jharkhandaajtak.in
जेटेट 2026 में कितना आवेदन आया है?
अंतिम तिथि बढ़ने के बाद अभी तक कितना आवेदन आ सकता है। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 20 जून 2026 तक कर दिया गया है। पहले 21 may और इसके बाद 2 जून तिथि बढ़ाई गई थी। अभी तक 350000 से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं। इसके साथ ही जेटेट 2024 में से आवेदन जमा करने वाले वैसे अभ्यर्थी जिनका मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी उपलब्ध नहीं है, उन्हें इसका विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। जेटेट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन में त्रुटि सुधार का एक मौका भी मिलेगा। आवेदन जमा करने की तिथि समाप्त होने के बाद वित्तीय दिशा निर्देश जारी किया जाएगा। जन्मतिथि और माता पिता के नाम में सुधार कर सकते हैं। आवेदन जमा करने को लेकर जैक द्वारा हेल्प डेस्क बनाया गया है। अभ्यर्थियों को अगर आवेदन जमा करने में कोई परेशानी हो रही है तो वह हेल्प डेस्क को ईमेल से जानकारी दे सकते हैं। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाषा निर्धारण को लेकर गठित कमेटी की भी एक बैठक होने जा रही है, जिसमें राज्य के 7 मंत्री शामिल हैं। कृषि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन को कमेटी में बाद में शामिल किया गया है। पहले से वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी, जिसमें भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल किए जाने के लिए चर्चा होगी।