झारखंड हाई कोर्ट ने फिर से मेरिट लिस्ट बनाने को कहा

Share The News

vinay singh jharkhandaajtak.in

जेएससी को टीजीटी के 2034 पदों पर फिर से प्रक्रिया शुरू करने का हाईकोर्ट ने आदेश दिया।
जस्टिस दीपक रोशन की कोर्ट ने अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए निर्देश दिया. अब 3 जुलाई, 2026 को अगली सुनवाई होगी। मोहम्मद तालाह समेत 156 अभ्यर्थी ने यह अवमानना याचिका दायर की है। इसमें मीना कुमारी प्रकरण में 1 सितंबर, 2025 को दिए गए आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया है। इस मामले में कोर्ट ने नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा था। अभ्यर्थियों की ओर से अधिवक्ता शेखर गुप्ता ने हाईकोर्ट को बताया कि इस आदेश का अब तक पालन नहीं किया गया है। 20 34 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई गई है। इसलिए हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *