vinay singh jharkhandaajtak.in/vinayiasacademy.com
जीवन ऐप एवं सतायु डेशबोर्ड क्या है?
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने देशभर में वरिष्ठ नागरिक के लिए सहायता, सेवा और देखभाल व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जीवन मोबाइल ऐप और सतायु डैशबोर्ड की शुरुआत की है। जीवन संयुक्त बुजुर्ग सशक्तिकरण एवं वर्चुअल सहायता नेटवर्क ऐप, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा कल्याण, स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच और सामाजिक समावेशन को डिजिटल मंच के माध्यम से बेहतर बनाने के लिए विकसित किया गया है। यह ऐप सरकारी योजना और कल्याणकारी कार्यक्रम की जानकारी, आपातकालीन सहायता एवं सहयोग से विभाग द्वारा समर्थित वरिष्ठ नागरिक आवास का विवरण भी उपलब्ध कराता है।सत्तायू डैशबोर्ड की देशभर में वरिष्ठ नागरिक के लिए देखभाल सेवा को सहयोग और मजबूती प्रदान बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है