vinay singh jharkhandaajtak.in
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थी के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए करीब 3600 अभ्यर्थी को शॉर्ट लिस्टिंग किया गया है. यह प्रक्रिया 18 से 26 में तक नामकुम स्थित के जे एसएससी कार्यालय में दो शिफ्ट में चलेगा. 3181 पद के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू किया जा रहा है.पहली शिफ्ट सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 तक और दूसरा शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है .आयोग ने अभ्यर्थियों को जो तय समय दिया गया है उस से एक घंटा पहले रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. इस परीक्षा के माध्यम से एएनएम के 3181 पदों पर भर्ती की जाएगी. अगर कोई कैंडिडेट शामिल नहीं होता है तो जो पद बचेंगे उसमें दूसरा लिस्ट लाया जाएगा.