vinay singh Jharkhand aaj tak news in
झारखंड एक्साइज पुलिस प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल को विभिन्न परीक्षा केंद्र पर होगा .इसके लिए जेएसएससी ने यह बता दिया है कि 9 अप्रैल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रतिभागी परीक्षा केंद्र में जा सकते हैं. पूर्व में इस परीक्षा हेतु फिजिकल दौड़ हो चुका है.दौड़ के दौरान कई बार विवाद भी उत्पन्न हुआ. इसमें कई बच्चों की मौत हो गई थी. इसके बाद दौड़ को रोक दिया गया था लेकिन अब लिखित परीक्षा हो जाने के बाद इस परीक्षा के द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण होगी.